#आदिवासियों के जीवन की कीमत पर न हो संसाधनों का दोहन : पीएम
#वाराणसीः पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री में धमाके से उड़ी मकान की छत, 4 की मौत
#अमेरिकाः मोदी के मुरीद डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'
#कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा घूसकांड में बरी, CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला
#तालिबान ने अफगानिस्तान में किया आत्मघाती हमला, होश उड़ा देगा वीडियो
विज्ञापन
2 of 6
डीरेका में सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
#आदिवासियों के जीवन की कीमत पर न हो संसाधनों का दोहन : पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जंगल में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन आदिवासियों के जीवन की कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके अधिकारों को छीनते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
3 of 6
वाराणसी
#वाराणसीः पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री में धमाके से उड़ी मकान की छत, 4 की मौत
चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पितरकुंडा तिराहा के समीप घनी आबादी के बीच संकरी गली में स्थित दो मंजिला मकान में मंगलवार रात सवा सात बजे जोरदार धमाका हुआ और मकान में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। एक घायल महिला की हालत गंभीर है। दो लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
4 of 6
डोनाल्ड ट्रंप
#अमेरिकाः मोदी के मुरीद डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुट गए है। ट्रंप ने मतदाताओं को रिझाने के लिए नया तरीका निकाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी द्वारा 2014 के चुनावी नारे की तर्ज पर नया नारा ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
Yeddurappa
#कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा घूसकांड में बरी, CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 40 करोड़ के घूसकांड में बरी हुो गए हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें बरी किया है। येदियुरप्पा कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेता हैं। येदियुरप्पा पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी जमीन प्राइवेट कंपनी को खनन के लिए दे दिए थे। इस मामले में उनके दोनों बेटे और दामाद का भी नाम सामने आया था।
#तालिबान ने अफगानिस्तान में किया आत्मघाती हमला, होश उड़ा देगा वीडियो
अफगान तालिबान ने दक्षिणी हेमंड प्रांत में आत्मघाती कार बम धमाके की वीडियो फूटेज जारी की है। यह पहला ऐसा मीडिया प्रेमी आतंकी समूह है जिसने ड्रोन के सहारे हमले को फिल्माया है। इस 23 मिनट के वीडियो में दिखाया गया है कि आत्मघाती धमाका करने वाला जिहादी पहले भाषण देता है फिर वो सबसे गले मिलता है। इसके बाद बारूद से लदी गाड़ी पर बैठ कर हमले के लिए निकल पड़ता है वीडियो में आत्मघाती आतंकी बारूद से लदी कार को सड़कों पर घुमाता हुआ आराम से पुलिस मुख्यालय तक ले जाता है, फिर कंपाउंड के बीचोबीच ले जाकर धमाका कर देता है।