फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें

Wed, 17 Aug 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
#मोदी सरकार ने किया फेरबदल, तीन राज्यों के राज्यपाल बदले
विज्ञापन

#अख‌िलेश का सवाल, भैंस पर तो बहुत चर्चा की अब कुत्ता ढूंढ़ने पर क्या कहेगी बीजेपी?
#तुर्की में तख्तापलट के आरोपी को 1900 साल की सजा देने की मांग
#बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत
#मध्यप्रदेशः वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने 'थामा' कांग्रेस का झंडा मोदी सरकार ने किया फेरबदल, तीन राज्यों के राज्यपाल बदले
मोदी सरकार ने  मणिपुर, पंजाब समेत असम में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के लिए भी नए उप-राज्यपाल का चुनाव किया है। हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे चुकी पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को वी. शंमुगनाथन की जगह मणिपुर का गवर्नर बनाया गया है। जबिक पंजाब में वीपी सिंह बंडोरे की जगह कैप्टेन सिंह सोलंकी को गवर्नर बनाया गया है। असम की जीत के बाद बीजेपी ने वहां पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य की जगह बनवारी लाल पुरोहित को नया गवर्नर बनाया गया है। अंडमान निकोबार के लिए बीजेपी नेता जगदीश मुखी को उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 


अख‌िलेश का सवाल, भैंस पर तो बहुत चर्चा की अब कुत्ता ढूंढ़ने पर क्या कहेगी बीजेपी?
एक बीजेपी के नेता का आगरा में कुछ खो गया था, हमारे यहां कुछ खोता है तो बहुत बात होती है। कुछ खोता है तो पुल‌िस में बात जाती है। भैंस वाला मामला आपने अखबार में बहुत पढ़ा होगा। पुल‌िस का काम है खोई हुई चीजों को खोजना। मैं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं क‌ि पुल‌िस ने आपका कुत्ता खोज न‌िकाला तो अब पुल‌िस की तारीफ करोगे या नहीं। ये बातें यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने लखनऊ में कन्या व‌िद्याधन व‌ितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


तुर्की में तख्तापलट के आरोपी को 1900 साल की सजा देने की मांग
अमेरिका में रहने वाले तुर्की के धार्मिक उपदेशक फतुल्लाह गुलेन के लिए तुर्की के अभियोजनकों ने दो उम्रकैद के साथ 1900 साल सजा देने की मांग की है। गुलेन पर तुर्की सरकार का तख्तापलट करने की साजिश का आरोप है। तुर्की की न्यूज एजेंसी के मुताबिक तुर्की विफल तख्तापलट के बाद से ही गुलेन को मास्टरमाइंड बता रहा है। तुर्की की सरकार ने 15 जुलाई को हुई विफल तख्तापलट की कोशिश के बाद से गुलेन समर्थकों को हिरासत में ले रही है। एनादोलू न्यूज एजेंसी के मुताबिक गुलेने के खिलाफ 2,500 से ज्यादा पेज का आरोप-पत्र दायर किया गया है।

बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत
बिहार में बेशक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी का नियम लागू कर दिया हो लेकिन ये भी सच है कि राज्य में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा रोज बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही जहरीली शराब पीने के कारण गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हो गई। जहरीली शराब से हुई इन मौतों में पीड़ित परिवारों से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मचा है। प्रशासन के सामने शराब बिक्री पर लगाम न लगा पाने का सवाल खड़ा हो गया है तो पीड़ित परिवार भी डर के साये में हैं। अप्रैल महीने से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से शराब के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला एकाएक बढ़ गया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेशः वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने 'थामा' कांग्रेस का झंडा
अपने विवादित बयानों और बेलौस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर के चलते एक बार फिर भाजपा असहज स्थिति में आ गई है। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वह कांग्रेस का झंडा ‌थामे नजर आए। यह नजारा मीडिया की नजरों में आया तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। विरोधियों को भाजपा से चुटकी लेने का मौका मिल गया तो भाजपा को इस पर जवाब देना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें