फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में पढ़िए आज की बड़ी खबरें

Mon, 08 Aug 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
# कुपवाड़ा: बीएसएफ ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, दो जवान शहीद
विज्ञापन


# कश्मीर की आजादी के लिए भारत से हो सकता है परमाणु युद्धः आतंकी सलाउद्दीन

# बीएसपी के बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने थामा बीजेपी का हाथ

# VHP की मोदी को नसीहत, भारी पड़ेगा 'गौरक्षकों का अपमान'

# पाकिस्तान: क्वेटा के सरकारी अस्पताल में बम धमाका, 40 की मौत
 
कुपवाड़ा: बीएसएफ ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, दो जवान शहीद
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छेल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और आतंकियों बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ को दो जवान शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में एक आतंकी भी मारा गया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया, कुपवाड़ा जिले के मछेल सेक्टर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में एक अभियान शुरू किया था। इसी दौरान छिपे हुए आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह मुठभेड़ घुसपैठ की कोशिश के दौरान हुई या फिर आतंकी इलाके में पहले ही से मौजूद थे। 

कश्मीर की आजादी के लिए भारत से हो सकता है परमाणु युद्धः आतंकी सलाउद्दीन
हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सलाउद्दीन ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। सलाउद्दीन ने पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि यहां (पाकिस्तान) वो सब कुछ मौजूद है जिसकी जरूरत है। कश्मीर में हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन की आग को और भड़काने के इरादे से सलाउद्दीन ने इस तरह की धमकी दी है। उसका कहना है कि कश्मीर में चल रहे आजादी के आंदोलन के प्रति पाकिस्तान नैतिक, राजनैतिक और संवैधानिक तौर पर कश्मिरियों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन


बीएसपी के बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने थामा बीजेपी का हाथ
बसपा सुप्रीमों मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोमवार को अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। मौर्य सुबह दिल्ली पहुंचे इसके बाद अपने समर्थकों के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 22 जून को मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

VHP की मोदी को नसीहत, भारी पड़ेगा 'गौरक्षकों का अपमान'
स्वयभूं गौ रक्षकों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी विश्व हिंदू परिषद को नागवार गुजरी है। परिषद ने बीजेपी को 2019 के चुनावों में सबक सिखाने की धमकी दी है। हालांकि यह विश्व हिंदू परिषद का आधिकारिक बयान नहीं है। वीएचपी की गुजरात यूनिट ने प्रधानमंत्री के बयान को चौंकाने वाला और गौ रक्षकों का अपमान बताया है। आगरा में हिंदू संगठन के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि मोदी की टिप्पणी से गौ रक्षकों को दुख पहुंचा है, इसकी कीमत उन्हें अगले लोकसभा चुनावों में चुकानी पड़ेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने टाउनहॉल मीटिंग में कहा था कि 'ये असामाजिक तत्व रात में अपराधी होते हैं और दिन में गौ रक्षक बन जाते हैं।
विज्ञापन

 
पाकिस्तान: क्वेटा के सरकारी अस्पताल में बम धमाका, 40 की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा में एक अस्पताल पर सुबह हुए आत्मघाती हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वह खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। सोमवार सुबह हथियारबंद लोगों ने बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिलाल अनवर कासी को गोली मार दी थी। जिसके बाद साथी वकीलों द्वारा उन्‍हें गंभीर हालत में क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि इसी अस्पताल के अंदर जोरदार धमाका हुआ। जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें