चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव को रद्द कर दिया है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भारी मात्रा में रुपये का इस्तेमाल होने की रिपोर्टों के बाद आयोग यह फैसला किया है।
आयोग ने देर रात जारी बयान में कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा धनबल के जरिए चुनाव प्रक्रिया का ‘गंभीर उल्लंघन’ किया जा रहा था। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में अब एम पंडियाराजन और तमिल सेल्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
ये भी पढ़ें-चेन्नई: आरके नगर सीट पर 1 वोट की कीमत ₹4 हजार, रद्द हो सकता है चुनाव!
चुनाव आयोग के इस सीट पर उपचुनाव रद्द करने के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। डीएमके के नेता एम.के स्टालिन ने कहा कि चुनाव आयोग को वोट खरीद के मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई जांच करानी चाहिए।
ये भी पढ़ें-जयललिता की सीट पर चुनाव हुआ रद्द, वोटरों को पैसा बांटने का आरोप
टीटीवी दिनाकरन ने आरके नगर उपचुनावों में वोट के लिए पैसे बांटने के आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टैक्समैन द्वारा दिए गए दस्तावेज जाली हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के इस फैसले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग नहीं चाहता कि मैं जीतूं। उन्होंने कहा कि वे देरी कर सकते हैं लेकिन अस्वीकार नहीं कर सकते।
इस मामले में एआईडीएमके की सांसद एस पुष्पा ने कहा है कि ये फिर से सिद्ध हुआ है कि भारत एक बड़ा लोकतंत्र है। ये चुनाव सही तरीके से नहीं हुआ था इस वजह से चुनाव आयोग ने इस उपचुनाव को रद्द कर दिया है। इससे फिर सिद्ध हुआ है कि हमारा लोकतंत्र अभी भी जिंदा है।