फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र एक मानक: आरडीएसओ बीआईएस का पहला एसडीओ संस्थान बना

Wed, 02 Jun 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
indian railway - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय रेल के संस्थान, रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) को एक राष्ट्र एक मानक अभियान के तहत ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) का पहला एसडीओ संस्थान घोषित किया गया।

विज्ञापन


भारत सरकार के दो संस्थानों की यह कोशिश देश के अन्य सभी प्रमुख अनुसंधान एवं मानक विकास संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी। उन्हें विश्व स्तरीय मानकों को अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगी।

एक राष्ट्र एक मानक की परिकल्पना के लक्ष्य को पाने के लिए बीआईएस ने इस योजना की शुरुआत की है।  इसके तहत किसी संस्थान को एसडीओ की मान्यता दी जाती है, इस योजना के जरिये देश का लक्ष्य अपने विशिष्ट क्षेत्रों में मानकों के विकास के काम में लगे देश के विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध मौजूदा संसाधन क्षमताओं और विश्व में मिलने वाली सभी विशेषताओं को एक छत के नीचे लाना है, और इस तरह से देश में जारी सभी मानक विकास गतिविधियों को बदल कर एक विषय पर एक राष्ट्रीय मानक तैयार करना है।
विज्ञापन


इसके लिए रेल मंत्रालय का लखनऊ स्थित एकमात्र अनुसंधान एवं विकास संगठन सक्रिय है। यह भारतीय रेल के लिए मानक तय करने का काम करता है और देश के प्रमुख मानक तय करने वाले संस्थानों में से एक है।

यह रेलवे के लिए परिवहन क्षेत्र के उत्पादों, प्रक्रियाओं और सेवाओं के लिए मानक विकसित करेगा।  इसकी मान्यता 3 साल के लिए होगी और यह अवधि पूरी होने के बाद इसके नवीनीकरण की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें