फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Stampede: आरसीबी के अधिकारी समेत चार गिरफ्तार; अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 06 Jun 2025 07:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू पुलिस ने बुधवार 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई कथित तौर पर उस वक्त हुई, जब निखिल सोसले बंगलूरू से मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे। उन्हें बंगलूरू एयरपोर्ट से पहले हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 अन्य घायल हो गए थे। उन्हें क्राइम ब्रांच और बंगलूरू पुलिस की ओर से एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था।  अदालत ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक अधिकारी समेत चार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने भी पुष्टि की कि भगदड़ मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। हमारी टीमें मामले को बहुत गंभीरता से ले रही हैं और आखिरकार मामला सीआईडी के पास जाना है। इसलिए सीआईडी के पास जाने से पहले हमारी टीम की ओर से जो भी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं, वे कर रही हैं।

किसे-किसे गिरफ्तार किया गया?
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की गई। आगे की प्रक्रिया बाद में पूरी की गई। बताया गया कि कुछ को कथित तौर पर शहर के बाहरी इलाके केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) से हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन


एफआईआर के बाद कार्रवाई
पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद की है। भगदड़ बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे।

गैरजिम्मेदारी और लापरवाही का आरोप
इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के डीजीपी और आईजीपी को निर्देश दिया था कि वे भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और डीएनए इवेंट मैनेजर्स और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार करे। प्रथम दृष्टया उनकी ओर से ही गैरजिम्मेदारी और लापरवाही दिखाई गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पहुंचा कोर्ट
इस बीच कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। पुलिस ने गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

क्या है मामला?
भगदड़ बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें