फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई बांड से 30-35 अरब डॉलर जुटाएगा भारतीय रिजर्व बैंक

Tue, 12 Jun 2018 04:40 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तेल की उच्च कीमतों के बीच रुपये को मजबूती देने तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) के प्रवाह में आई सुस्ती से निपटने के लिए एनआरआई बांड के जरिये 30-35 अरब डॉलर जुटाएगा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी कंपनियों के एमएससीआई जैसे वैश्विक बेंचमार्क सूचकांकों में सूचीबद्ध होने से भारत में एफपीआई निवेश प्रभावित होगा। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफाएमएल) की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंचमार्क सूचकांकों में सूचीबद्ध होने से साल 2019 तक 100 अरब डॉलर चीनी बाजार में स्थानांतरित होगा।

बोफाएमएल ने एक शोध पत्र में बताया कि हमारे चीनी रणनीतिकारों का अनुमान है कि बेंचमार्क सूचकांकों में संभावित तौर पर सूचीबद्ध होने से साल 2019 के अंत तक 100 अरब डॉलर तक चीनी बाजार में स्थानांतरित होंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आम चुनाव के चलते राजनीतिक अनिश्चितता के बीच भारत में एफपीआई इक्विटी प्रवाह में सुस्ती आ सकती है। हमें विश्वास है कि तेल की उच्च कीमतों के बीच एफपीआई निवेश में आई सुस्ती से निपटने के लिए आरबीआई 30-35 अरब डॉलर जुटाने के लिए एनआरआई बांड का चौथा अंश जारी कर सकता है। एजेंसी 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें