फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई 20,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की करेगी बिक्री, दो किश्तों में होगी नीलामी

Tue, 25 Aug 2020 10:31 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक मुक्त बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की साथ-साथ खरीद और बिक्री आयोजित करेगा। दो चरणों में 20,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बयान में कहा कि नीलामी दो चरणों में 27 अगस्त और तीन सितंबर को आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों में सरकारी प्रतिभूतियों की 10,000-10,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की जाएगी।


केंद्रीय बैंक ने कहा, मौजूदा स्थिति तथा नकदी और बाजार परिस्थतियों की समीक्षा के बाद रिजर्व बैंक ने ओएमओ के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की साथ-साथ खरीद-बिक्री करने का फैसला किया है। यह 10,000-10,000 करोड़ रुपये के दो चरणों में होगा।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा कि वह 27 अगस्त को 10,000 करोड़ रुपये की चार प्रतिभूतियों की बिक्री करेगा। वह इतनी ही राशि की चार प्रतिभूतियों की खरीद भी करेगा। दूसरे चरण की नीलामी तीन सितंबर को की जाएगी। इसकी घोषणा अलग से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें