फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल मुद्रा: आरबीआई और यूएई के केंद्रीय बैंक के बीच करार, बैंकों ने रुपये में कारोबार के लिए खोले खाते

Thu, 16 Mar 2023 06:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीडीसी के सीमा पार उपयोग के परीक्षण पर इस द्विपक्षीय जुड़ाव से लागत कम होने, सीमा पार लेनदेन में वृद्धि और भारत व यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Digital Currency सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक ने केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत दो केंद्रीय बैंक फिनटेक के विभिन्न उभरते क्षेत्रों, विशेष रूप से सीबीडीसी पर सहयोग करेंगे। साथ ही सीबीयूएई और आरबीआई के सीबीडीसी के बीच अंतर का पता लगाएंगे।
विज्ञापन


बयान के अनुसार, सीबीयूएई और आरबीआई संयुक्त रूप से प्रेषण और व्यापार के सीमा पार लेनदेन की सुविधा के लिए द्विपक्षीय सीबीडीसी ब्रिज के प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (पीओसी) और पायलट का संचालन करेंगे। सीबीडीसी के सीमा पार उपयोग के परीक्षण पर इस द्विपक्षीय जुड़ाव से लागत कम होने, सीमा पार लेनदेन में वृद्धि और भारत व यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ने की उम्मीद है। 

18 देशों के बैंकों ने रुपये में कारोबार के लिए खोले खाते
भारतीय रुपये में कारोबार को लेकर 18 देशों के बैंकों ने भारतीय बैंकों के साथ 30 वोस्ट्रो (विशेष) खाते खोले हैँ। विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि 30 विदेशी बैंकों ने हमारे 30 बैंकों के साथ करार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें