फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 दिन में 7 बार नाम बदलकर फ्लाइट बुक करवाई, फिर भी जमीं पर ही रहे गायकवाड़

Fri, 31 Mar 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ - फोटो : file photo
विज्ञापन
हवाई यात्रा के लिए ब्लैकलिस्ट चल रहे शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ अब फ्लाइट बुक करने के लिए 'साम दाम दंड भेद' की नीति पर चल रहे हैं। गायकवाड़ ने 7 दिन में 7 बार नाम बदलकर फ्लाइट बुक करवाई, फिर भी वह जमीं पर ही रहे। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को 'सांसद की करतूतों' के लिए आगाह किया है। आरोप है कि गायकवाड़ अपने नाम की स्पेलिंग में फेरबदल करके हवाई टिकट बुक करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


गायकवाड़ पर एयरइंडिया के एक 60 वर्षीय स्टाफ मेंबर को चप्पल से पीटने का आरोप है। चप्पल से पीटने वाली बात उन्होंने खुद मीडिया के कैमरे के सामने सेखी बघारते हुए कबूली थी। उसके बाद से देश भर की मीडिया में उन्हें 'चप्पलमार सांसद' की संज्ञा से पेश किया जाने लगा।

एयर इंडिया ने अपने स्टाफ मेंबर से गायकवाड़ के झगड़े बाद उनका मुंबई-दिल्ली वाला टिकट कैंसिल कर दिया था। उसके बाद मंगलवार को उन्होंने हैदराबाद से दिल्ली के लिए टिकट बुक किया तो वह भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


गायकवाड़ के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को एकबार फिर उन्होंने नागपुर-मुंबई-दिल्ली वाली फ्लाइट को बुक करने की नाकाम कोशिश की।

एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना सांसद की करतूतों को देखते हुए रवीद्र गायकवाड़, आर गायकवाड़, प्रोफेसर वी गायकवाड़ की स्पेलिंग वाले नामों को एयर इंडिया ने बैन कर दिया है। कुछ एक बार उन्होंने 'गायकवाड़' की स्पेलिंग बदली। गायकवाड़ ने संसद से जारी किए गए कूपन पर बुकिंग करने की कोशिश की, इसलिए बुकिंग से संबंधित सभी जानकारियां स्कैन की जा रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें