फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद बोले- सीएए पर दस्तावेज नहीं दिखाने वाले लोग मांग रहे रामलला के जन्म स्थान का सबूत

Sat, 29 Feb 2020 12:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Union Minister Ravi Shankar Prasad - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने और दस्तावेज नहीं दिखाने वालों पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को जोरदार हमला बोला। केंद्रीय मंत्री गुजरात के केवड़िया में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन




अपने संबोधन में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सीएए के प्रावधानों के अनुसार वह किसी तरह का दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। यह ठीक है, लेकिन वे सबूत मांगते हैं कि रामलला अयोध्या में पैदा हुए थे। इस तथ्य के बावजूद कि दुनिया हजारों सालों से यह मानती रही है। यह उनका दोहरा चरित्र, पाखंड और बोद्धिक बेईमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि मैं अपने उदारवादी वामपंथी मित्रों से कहना चाहूंगा कि हमें हराओ और अपनी सरकार बनाओ। आप हमें धर्मनिरपेक्षता, समावेश और मानव अधिकारों की शिक्षा नहीं दें। क्या आपने कभी आतंकवाद और चरमपंथी हिंसा के पीड़ितों के मानवाधिकारों के बारे में बात की है? कभी नहीं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें