फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : रविशंकर प्रसाद बोले- भारत की 135 करोड़ की आबादी को वैक्सीन की खुराक देने में लगेगा समय

Sat, 29 May 2021 04:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अमेरिका के बाद भारत वैक्सीन लगाने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है। आने वाले अक्तूबर तक देश में 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी के बीच वैक्सीन को लेकर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष जहां सरकार पर वैक्सीन सप्लाई रोकने का आरोप लगा रहा है, वहीं इस मामले पर अब सरकार ने भी सफाई दी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत की 135 करोड़ की आबादी को वैक्सीन की खुराक देने में समय लगेगा। अमेरिका के बाद भारत वैक्सीन लगाने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है। आने वाले अक्तूबर तक देश में 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने वैक्सीन आपूर्ति को लेकर उठाए सवाल 
पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा कि "लापता टीके" का रहस्य हर दिन गहराता जा रहा है। टीकों के एक बैच के उत्पादन के लिए आवश्यक 'लीड टाइम' के बारे में भारत बायोटेक के बयान ने भ्रम को और बढ़ा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि 'क्षमता' एक चीज है और 'उत्पादन' एक अलग चीज है। हम दो घरेलू निर्माताओं द्वारा अब तक उत्पादित वास्तविक मात्रा के बारे में जानना चाहेंगे। एक बार जब हम वास्तविक उत्पादन को जान लेते हैं, तो हमें बताया जाना चाहिए कि तारीख-वार क्या आपूर्ति की गई है और किसे?




इतना ही नहीं पी चिदंबरम ने कहा कि दो घरेलू निर्माताओं की क्षमता, उत्पादन, प्रेषण, आपूर्ति और ग्राहकों की सूची को सीएजी द्वारा संचालित पूर्ण-स्कोप ऑडिट को निर्देशित करना उचित रहेगा। टीकों की कमी पर जनता का गुस्सा सड़कों पर आने से पहले अब लापता टीकों के रहस्य को सुलझाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें