फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट तय करे कि मौत की सजा पाए दोषी व्यवस्था का फायदा न उठा सकें: रविशंकर प्रसाद

Sat, 21 Dec 2019 05:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रवि शंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

निर्भया के दरिंदों को फांसी जल्द देने की मांग के बीच केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश की सभी अदालतों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन दोषियों को मौत की सजा मिल चुकी है, वे इसे लागू करने में देरी का बेजा फायदा न उठा सकें। 

विज्ञापन


उद्योग चैंबर फिक्की के सालाना कार्यक्रम में उन्होंने कहा, आरोपियों के अधिकार अहम हैं, मगर पीड़ित के अधिकारों का क्या। ऐसे में आरोपी और पीड़ित के अधिकारों में संतुलन होना चाहिए।

इसलिए मेरी न्यायपालिका से अपील है कि जिन्हें मौत की सजा मिल चुकी है, उनकी सजा पर अमल में देरी न हो, क्योंकि समाज भी चाहता है कि ऐसे लोगों की सजा पर अमल हो। उन्होंने कहा, देश भर में पॉस्को और दुष्कर्म मामलों को तेजी से निपटाने के लिए 1,023 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें