फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBDT: रवि अग्रवाल सीबीडीटी के नए चेयरमैन नियुक्त; केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Sat, 29 Jun 2024 11:07 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रवि अग्रवाल सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) के नए चेयरमैन होंगे। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सीबीडीटी को नया अध्यक्ष मिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन रवि अग्रवाल को नियुक्त किया गया। वे 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। रवि अग्रवाल ने भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी नितिन गुप्ता का स्थान लिया है। उनका कार्यकाल रविवार को समाप्त होगा। अग्रवाल वर्तमान में बोर्ड में सदस्य (प्रशासनिक) के रूप में कार्यरत हैं। वे अगले साल जून तक इस पद पर रहेंगे। उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति इस साल सितंबर में है, लेकिन उनके नियुक्ति आदेश में उन्हें अगले साल 30 जून तक अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति के लिए कहा गया है। सीबीडीटी आयकर विभाग का सर्वोच्च नीति निर्धारण निकाय है। इसमें एक अध्यक्ष छह सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें