फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र जल मंत्री का अनोखा बयान, केकड़ों के कारण टूटा रत्नागिरी का तिवारे बांध

Fri, 05 Jul 2019 10:15 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत ने गुरुवार को एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि रत्नागिरी जिले का तिवारे बांध केकड़ों के कारण टूटा है। उन्होंने दावा किया है कि बांध के आसपास काफी मात्रा में केकड़े आ गए थे। जिसके कराण लीकेज होने लगी। बता दें इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


सावंत ने कहा, "पहले कोई लीकेज नहीं थी। लीकेज तब शुरू हुई जब बांध के आसापस बड़ी संख्या में केंकड़े आ गए। स्थानीय लोग इस मामले को हमारे संज्ञान में लाए और हमारे विभाग ने इसपर कार्रवाई की। ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी।" 

तीन जून को बांध के टूटने से यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने यहां से 19 शवों को बरामद किया है। यहां लगातार तीसरे दिन भी तलाश अभियान जारी है। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर महेश कुमार का कहना है, "आज सुबह एक और शव मिला है। कुल 19 शव बरामद किए गए हैं। हम लगातार तलाशी अभियान कर रहे हैं।"
विज्ञापन

 



राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जाएगी। फडणवीस ने अपने जल संसाधन और सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन से भी दौरा करने के लिए कहा है। 

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के चलते रत्नागिरी में तिवारे बांध टूट गया था। इससे बांध के नीचे बसे सात गांवों में बाढ़ आ गई। बांध के पास स्थित 12 घर भी बह गए थे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ को भेजा गया। इस घटना के कारण भेंडेवाड़ी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है, जो तिवारे ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें