फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस मुख्यालय में मोहन भागवत से मिले रतन टाटा, संघ ने बताया औपचारिक मुलाकात

Fri, 19 Apr 2019 12:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
रतन टाटा, मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर के संघ मुख्यालय में मुलाकात की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन टाटा और भागवत के बीच लगभग दो घंटे तक बातचीत हुई। ये दूसरी बार है जब रतन टाटा भागवत से मिले।

विज्ञापन


सुत्रों के मुताबिक यह मुलाकात बुधवार 17 अप्रैल को हुई। सूत्रों ने बताया यह एक औपचारिक मुलाकात थी और दोनों के बीच संघ मुख्यालय में लगभग 2 घंटे तक बैठक हुई। रतन टाटा ने इससे पहले दिसंबर 2018 में भी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी।
 

Ratan Tata meets Mohan Bhagwat in Nagpur

Read @ANI Story| https://t.co/GCEqpPF7v6 pic.twitter.com/0EeXZWPB3k

— ANI Digital (@ani_digital) April 19, 2019
विज्ञापन




अगस्त में आरएसएस नेता नाना पालकर की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर मुंबई में रतन टाटा संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच पर दिखाई दिए थे। तब मोहन भागवत ने उद्योगपति रतन टाटा की खूब तारीफ की थी। 
विज्ञापन


मोहन भागवत ने कहा था, कि हर कोई टाटा को सुनना चाहता है, लेकिन जब मैंने उनसे गुजारिश की तो उन्होंने कहा कि मुझे बोलने में झिझक होती है। जो लोग काम करते हैं, अक्सर उनके साथ ऐसा होता है, क्योंकि हमेशा ऐसे लोगों का काम ही बोलता है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें