रतन टाटा ने अपने ट्वीट में पीएम के नोटबंदी के फैसले को साहसिक कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि है कि नोटबंदी के साहसिक फैसले को देश के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने लिखा है- देश की अर्थव्यवस्था के समांतर उभर चुकी ब्लैक मनी इकोनॉमी ने टैक्स चोरी, काले धन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
पीएम ने काले धन की अर्थव्यवस्था के खिलाफ लड़ाई छेड़ कर जबरदस्त साहस का परिचय दिया है।
रतन टाटा ने कहा है कि लाइसेंस व्यवस्था खत्म करने और जीएसटी लागू करने के साथ नोटबंदी देश के इतिहास का तीसरा अहम आर्थिक सुधार है। मोबाइल और डिजिटल पेमेंट पर पीएम का फोकस देश को नकदी आधारित इकोनॉमी से नकदी रहित इकोनॉमी की ओर ले जाने का बड़ा कदम है। आगे चल कर यह देश के गरीबो और साधनहीन लोगों के लिए बहुत बड़ा कदम साबित होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि काले धन के खात्मे की ओर सरकार के इस मजबूत कदम को देशवासियों के समर्थन की जरूरत है। यह उन लोगों के सपनों को पूरा करेगा जो देश में संसाधनों के बराबर बंटवारे और सबको बराबरी का मौका देने के हक में हैं।