फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को आधुनिक तरीके से जोड़ने में जुटा संघ, रैप सॉन्ग और शार्ट फिल्म से बताएंगे कृषि कानूनों के फायदे

Tue, 23 Feb 2021 11:58 AM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके अलावा कई संगठन इसकी आड़ में देश को बांटने का काम भी कर रहे हैं। नए कृषि कानून क्या हैं और ये किसानों के लिए कैसे फायदेमंद हैं, इसे बताने के लिए हम इन माध्यमों का सहारा ले रहे हैं...

विज्ञापन
आरएसएस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परंपरागत खेलों और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब युवाओं को जोड़ने के लिए रैप सॉन्ग, सोशल मीडिया प्लेटफार्म और शार्ट फिल्मों का सहारा लेने जा रहा है। दरअसल, नए कृषि कानूनों के समर्थन में युवाओं को जोड़ने के लिए संघ भी मैदान में उतर गया है। संघ ने युवा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि नए कानूनों के समर्थन में वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहें और विरोधियों को जवाब दें। वहीं रैप सॉन्ग और नुक्कड़ नाटकों की मदद से लोगों को बताएं कि कानून से क्या फायदे हैं।

विज्ञापन


संघ के विश्वस्त सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके अलावा कई संगठन इसकी आड़ में देश को बांटने का काम भी कर रहे हैं। नए कृषि कानून क्या हैं और ये किसानों के लिए कैसे फायदेमंद हैं, इसे बताने के लिए हम इन माध्यमों का सहारा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन भारतीय किसान संघ के महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि आगामी दो से तीन दिन बाद संगठन के सदस्यों की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। किसान संगठनों के देशभर में प्रदर्शन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अब ये किसान आंदोलन नहीं रहा है। ये पूरी तरह से राजनीतिक आंदोलन हो गया है। देश विरोधी ताकतें इस आंदोलन को चला रही हैं। किसान नेता इन लोगों की साजिश के शिकार होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है, हाल ही में आरएसएस के एक लाख कार्यकर्ताओं ने देश के 50 हजार गांवों में पहुंचकर किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए थे। इस दौरान दो-दो कार्यकर्ताओं ने एक ग्राम समितियों में जाकर नए कानूनों की जानकारी लोगों को दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें