फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस: लौह पुरुष की जयंती पर योगदान याद कर रहा कृतज्ञ भारत, गुजरात में होगा विशेष समारोह

Sat, 31 Oct 2026 07:10 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।

सार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। कृतज्ञ राष्ट्र लौह पुरुष पटेल के योगदानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। किसने अपनी भावनाएं, किन शब्दों में व्यक्त कीं, पढ़िए इस खबर में। बता दें कि आज पीएम मोदी गुजरात में एक समारोह में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला आर्काइव-एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज शाम एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। पीएम मोदी इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से पहले कृतज्ञ देश के नागरिक सरदार को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तेलंगाना सरकार की तरफ से भी संदेश जारी किया गया। इसके अलावा उद्योग जगत की प्रमुख कंपनियों के आधिकारिक एक्स हैंडल पर सरदार को याद कर राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश जारी किए जा रहे हैं। इस खबर में जानिए किस ने अपने भाव किन शब्दों में व्यक्त किए?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, दिल्ली के उपराज्यपाल, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

लोकभवन की तरफ से संदेश, हिमाचल के राज्यपाल क्या बोले?

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का संदेश लोकभवन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी किया गया। उन्होंने कहा, 'अखंड भारत के निर्माता, 'आयरन मैन' सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। नेशनल यूनिटी डे पर, आइए हम अपनी मातृभूमि की संप्रभुता, अखंडता और शांति को बनाए रखने और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विज़न के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें। सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे वे एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें