पंजाब की राजधानी चंडीगढ में सोमवार को एक रेप पीड़िता पर अज्ञात लोगों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है।
मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 वर्षीय रेप पीड़िता कोर्ट में सुनवाई के लिए जा रही थी तभी दो अज्ञात युवकों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान हमलवरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। बाइक में सवार होकर आए दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से भाग गए।
पीड़िता के मुताबिक, हमलावर उन्हें घूर रहे थे जब उन्होंने देखा की आस-पास कोई नहीं है तो उन्होंने मुझपर हमला कर दिया।
बता दें कि पुलिस ने हमले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। लड़की के एक दोस्त ने ही 2016 में उसके साथ रेप किया था। सूत्रों के अनुसार, लड़की ने फेसबुक के जरिए एक 17 वर्षीय लड़के से दोस्ती की थी, जिसने बाद में उसके साथ रेप किया।