फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randhir Jaiswal: 'कोई औपचारिक संदेश नहीं', पाकिस्तान की जलवायु कूटनीति पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 07 Nov 2024 11:47 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सीएम ने बीते दिन बढ़ते स्मॉग के मुद्दे पर भारत के साथ मिलकर जलवायु कूटनीति का आह्वान किया। जिसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में बढ़ते स्मॉग समस्या से निपटारे के लिए पंजाब प्रांत के सीएम ने बीते दिनों भारत के साथ मिलकर जलवायु कूटनीति का आह्वान किया था। जिसको लेकर गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक पाकिस्तान से इस मुद्दे पर कोई औपचारिक संदेश नहीं आया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान की पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा था कि वह जल्द ही भारत के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच स्मॉग के मुद्दे पर मिलकर काम करने का प्रस्ताव रखेंगी।

जायसवाल ने दी जानकारी
स्मॉग मुद्दे से निपटारे के लिए पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज आह्वान के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रत्राकारों से बातचीत में बताया कि पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी या पत्र भारत को नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें