रांची से पुणे जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसकी वजह एक यात्री की तबीयत बिगड़ना बताई जा रही है। हवाईअड्डे के एक आधिकारी ने बताया कि एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी की वजह से नागपुर हवाईअड्डे पर विमान की अनिर्धारित लैंडिंग करनी पड़ी। विमान को गुरुवार रात 10 बजे नागपुर हवाईअड्डे की ओर मोड़ा गया। यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।