फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: PM मोदी से मिले रामनाथ कोविंद, अमित शाह भी रहे मौजूद

Mon, 19 Jun 2017 09:41 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
पीएम से मिले रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए आखिर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया गया जिसमें सत्तारूढ़ एनडीए के बाकी दलों ने भी अपनी सहमति जाहिर कर दी। कोविंद के नाम की घोषणा खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की। हालांकि कांग्रेस ने आम सहमति बनाने की संभावनाओं से इनकार कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने अपना निर्णय हमें बताया, न कि कुछ नामों पर चर्चा की। सरकार की तरफ से आम सहमति बनाने की कोशिश ही नहीं की गई।
विज्ञापन


रामनाथ कोविंद पीएम आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। #WATCH: Bihar Governor and NDA presidential nominee #RamNathKovind meets PM Narendra Modi and BJP president Amit Shah in Delhi. pic.twitter.com/dAhXJG9R20 — ANI (@ANI_news) June 19, 2017


एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। सूत्र बता रहे हैं कि थोड़ी देर में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद पटना से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। वो दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पटना से रवाना होने के पहले उन्होंने जनता का धन्यवाद दिया। #WATCH: NDA presidential nominee #RamNathKovind waves to people outside Raj Bhawan in Patna as he leaves for Delhi to meet PM Modi pic.twitter.com/HJo3wMcsxB — ANI (@ANI_news) June 19, 2017


कांग्रेस बोली, सरकार ने अपना फैसला थोपा-आम सहमति की गुंजाइश ही नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार ने निर्णय करने के बाद सिर्फ नाम बताया। उसमें आम सहमति की गुंजाइश की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं? 

आजाद ने कहा कि बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायुडू जब बात करने आए थे, हमें उम्मीद थी कि अपने साथ वो कुछ नाम लाए होंगे, जिनपर चर्चा होगी। पर वैंकेया बिना किसी नाम के ही हमसे बातचीत करने आ गए। उन्होंने कहा था कि जब हम कुछ नामों पर निर्णय लेंगे, तो आपको बताएंगे। घोषणा से पहले हम आम सहमति बनाने के लिए कुछ नामों पर चर्चा करेंगे। पर सरकार की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। सरकार ने तो सिर्फ अपना निर्णय सुनाया है। ऐसे में आम सहमति की बात करना बेमानी होगी। BJP leaders when they met us said will inform you before any announcement for a consensus,but they informed after decision:GN Azad,Cong — ANI (@ANI_news) June 19, 2017

एनडीए की तरफ से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश दिखे। उन्होंने ट्विटर पर कोविंद की उम्मीदवारी पर कहा कि कोविंद ने अपना पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। वो किसान के बेटे हैं। Shri Ram Nath Kovind, a farmer's son, comes from a humble background. He devoted his life to public service & worked for poor & marginalised — Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2017 रामनाथ कोविंद के नाम के बारे में अमित शाह ने उद्वव ठाकरे से बात की थी। हम कुछ दिनों में समर्थन पर निर्णय करेंगेः शिवसेना।

विपक्षी दलों की बैठक में नाम पर विचार करेंगे। NDA ने जो नाम दिया है उसपर भी बात करेंगेः शरद यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के सीएम ई.पलानीसामी से बात की।

टीआरएस ने रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का समर्थन किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी से बात करके फैसला लेंगे।

रामनाथ कोविंद ने नीतीश कुमार से बात की और चाय पर बुलाया है।

इस पूरे मामले पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि पार्टी की ओर से इस संबंध में सहयोगी दलों के साथ ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और कई बड़े नेताओं से बात की गई है। अमित शाह ने बताया कि 23 तारीख को रामनाथ कोविंद की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया जाएगा।

इससे पहले राष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार के लिए भाजपा के संसदीय दल की बैठक में घंटेभर तक चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे। बैठक के बाद अमित शाह ने संसदीय बोर्ड में हुए फैसले की जानकारी सबको दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार फैसले से पहले केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को इस फैसले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

हमेशा की तरह राष्ट्रपति उम्‍मीदवार के नाम पर भी मोदी-शाह ने सबको चौंकाया

kovind - फोटो : kovind
हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर सबको चौंकाते हुए राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा नाम सामने कर दिया जिस पर शायद ही पहले किसी ने अंदाजा लगाया हो।

अभी तक तमाम अटकलें झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु सहित, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई नामों को लेकर चल रही थी लेकिन इन सभी अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी ने एक बार में ही विराम लगा दिया।

बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को सामने रखकर मोदी और शाह की जोड़ी ने बड़ा दांव चला है, भाजपा के बड़े दलित चेहरे रहे रामनाथ कोविंद राजनीति के भी मंझे हुए खिलाड़ी रहे हैं। हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले कोविंद को कानून का अच्छा जानकार माना जाता है ऐसे में राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर तमाम तरह की कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर भी उनका अनुभव काम आ सकता है।

वहीं राष्ट्रपति पद के लिए दलित चेहरे का नाम आगे कर भाजपा ने दलितों की राजनीति करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती और अन्य दलित नेताओं को एक बार फिर खाली हाथ करने की तैयारी कर ली है। खास बात ये है कि दलित चेहरे के नाम पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी कोविंद के नाम पर शायद ही आपत्ति होगी, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए भी उनकी उम्‍मीदवारी को समर्थन न करना मुश्किल हो जाएगा।

वहीं राष्ट्रपति पद पर कोविंद की उम्‍मीदवारी के साथ ही उन्हें समर्थन मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। तेलगांना के मुख्यमंत्री और टीआरएस पार्टी के प्रमुख केसी राव ने इस पद के लिए कोविंद के समर्थन की घोषणा कर दी है। इसके अलावा इस मुद्दे पर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्रा के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के सीएम पलानिसामी से बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें