फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुलायम पर रामगोपाल का पलटवार, कोई प्रचार करें या नहीं करें, हम जीतेंगे

Tue, 07 Feb 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मुलायम परिवार में जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के खिलाफ हुंकार भरने के चलते अब मुलायम सिंह पर उनके भाई रामगोपाल यादव ने पलटवार किया है। मुलायम सिंह के चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन के लिए प्रचार करने के मुद्दे पर रामगोपाल यादव ने कहा है कि कौन प्रचार करता है और कौन नहीं ? यह कोई मायने नहीं रखता। 
विज्ञापन

 
मुलायम सिंह के सपा-कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ खुलकर सामने आने के बावजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिता के खिलाफ कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मगर दूसरी तरफ रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार को गठबंधन के खिलाफ मुलायम सिंह के बयान को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। 

राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। गठबंधन हो चुका है और हमें विश्वास है कि गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसलिए कौन प्रचार करता है या नहीं करता है। यह मायने नहीं रखता है। रामगोपाल बजट सत्र में भाग लेने संसद भवन पहुंचे थे। उधर, मुलायम सिंह यादव मंगलवार को शांत रहे। उन्होंने कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें