फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने योग का सम्मान नहीं किया, इसलिए सत्ता से बाहर हुई : रामदेव

Thu, 20 Jun 2019 06:05 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग गुरु रामदेव ने कहा है कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने निजी तौर पर योग किया, जबकि उनके वारिसों ने उसका सम्मान नहीं किया, इसलिए सत्ता से बेदखल हो गए। साथ ही रामदेव ने कहा कि जो योग करते हैं, उन्हें ‘भगवान का सीधे आशीर्वाद’ मिलता है।
विज्ञापन

 
योग गुरु ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे ‘बड़े काम’ होंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने आए स्वामी रामदेव यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। योगाभ्यास में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी शामिल होंगे। 

योग गुरु ने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से योग किया। इसके अलावा भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और सांसद व विधायक योगाभ्यास करते हैं। इससे योग की प्रतिष्ठा बढ़ी। उन्होंने कहा कि योग हमारी बहुत बड़ी धरोहर है और राजनीति, जाति, आस्था व धर्म के इतर सभी लोगों ने ‘राष्ट्र धर्म’ योग को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें