फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव में भाजपा को समर्थन देंगे रामदास अठावले

Mon, 23 Oct 2017 04:35 PM IST
एजेंसी, ठाणे
विज्ञापन
ramdas athawale - फोटो : pti
विज्ञापन
भाजपा की सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने कहा है कि वह गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों में भगवा का समर्थन करेगी। आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले ने शिवसेना को नसीहत दी है कि वह भाजपा से किसी भी तरह का कलह न लें। 
विज्ञापन


इसके अलावा अठावले ने फेरी वालों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मनसे की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा को आने वाले चुनाव में अधिक संख्या में सीटें मिलें और वोटों का प्रतिशत बढ़े। 

दरअसल अठावले शनिवार रात मीरा रोड़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ किसी भी तरह का कलह नहीं करना चाहिए और भविष्य में साथ में चुनाव लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


अठावले ने गैरकानूनी फेरीवालों को ठाणे के कुछ हिस्सों से जबरदस्ती हटाने पर मनसे की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें फेरीवालों पर हमले करने के बजाय सीमा पर जाकर दुश्मनों से लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें