फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठा आंदोलन में कूदे मोदी सरकार के मंत्री, आरक्षण पर रखी मांग      

Thu, 26 Jul 2018 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
रामदास अठावले
विज्ञापन
महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन में मचे सियासी महाभारत के बीच मोदी सरकर के मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के मुखिया रामदास अठावले ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


मराठा आरक्षण आंदोलन का समर्थन करते हुए अठावले ने कहा कि इसकी सीमा को 50 फीसदी से बढ़ा कर 75 फीसदी कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले को राजग की बैठक में भी उठाने की घोषणा की। 

अठावले ने कहा कि पूरे देश में अलग-अलग बिरादरी लंबे समय से आरक्षण के लिए संघर्षरत है। कई राज्यों में इससे संबंधित आंदोलन हो रहे हैं। समस्या यह है कि आरक्षण की सीमा 50 फीसदी निश्चित की गई है। अब जरूरत इसका दायरा बढ़ाने की है।  
विज्ञापन


दूसरी ओर लोकसभा में एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने आंदोलन केहिंसक होने के मामले में महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पहल न किए जाने केकारण यह आंदोलन हिंसक रूप लेता जा रहा है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से भी पहल करने की मांग की और कहा कि अगर राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से लेती तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें