फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: शरद पवार को रामदास अठावले की सलाह, कहा- कांग्रेस में जाने के बजाय एनडीए का हिस्सा बनें

Sun, 14 Jun 2026 10:13 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, मुंबई

सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शरद पवार को कांग्रेस के बजाय एनडीए में शामिल होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कोई ताकत नहीं बची है। अठावले ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर पवार को भाजपा से दिक्कत है, तो वे अपनी पार्टी का विलय आरपीआई में कर लें।
विज्ञापन
रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के बीच संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान आया है। अठावले ने कहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी को कांग्रेस में जाने के बजाय भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में शामिल हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले गुट) के प्रमुख अठावले ने शनिवार को कहा, उन्होंने खुद अतीत में पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी। हालांकि, उनका मानना है कि अब कांग्रेस के पास कोई ताकत नहीं बची है। अठावले ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में जाने के बजाय उन्हें एनडीए में आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पवार को भाजपा से कोई परेशानी है, तो वे अपनी पार्टी का विलय आरपीआई (RPI) में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सुझाव दिया था कि टीएमसी और एनसीपी (एसपी) जैसी पार्टियों को कांग्रेस में वापस लौट जाना चाहिए। ये पार्टियां कांग्रेस छोड़कर ही बनी थीं। राउत का मानना है कि इन पार्टियों की वापसी से भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार होगा। राउत ने यह भी कहा था कि शरद पवार को छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय कराने की पहल करनी चाहिए। राउत की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के प्रदर्शन के बाद आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें