फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार के हर फैसले में रही है रामचंद्र प्रसाद सिंह की दखल 

Mon, 28 Dec 2020 05:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) दल के नेता आरसीपी सिंह।
विज्ञापन

जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के प्रधान महासचिव और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता रामचंद्र प्रसाद (आरसीपी) सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है।

विज्ञापन


नीतीश के अच्छे दोस्त ही नहीं, बडे़ सियासी सलाहकार भी रहे हैं जदयू के नए अध्यक्ष
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया। पूर्व आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह नीतीश के अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि उनके बड़े सियासी सलाहकारों में भी हैं।

शायद ही ऐसा कोई फैसला हो, जो नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह की सलाह के लिया हो। आरसीपी सिंह न सिर्फ नीतीश के सजातीय हैं, बल्कि उनके ही गृह जिले नालंदा के मूल निवासी हैं। शुरुआती पढ़ाई नालंदा से करने के बाद उन्होंने पटना साइंस कॉलेज से पढ़ाई की। बाद की शिक्षा जेएनयू से पूरी की। 
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश ने कहा, आरसीपी सिंह संगठन का काम काफी पहले से देख रहे हैं। वह संगठन महासचिव का पद भी संभाल रहे हैं। नीतीश के इस प्रस्ताव पर सभी ने हामी भरी और तय हो गया कि आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इसमें आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद ही आरसीपी सिंह औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष बन जाएंगे। अमर उजाला ने तीन दिन पहले ही खबर छापी थी कि नीतीश ने आरसीपी सिंह को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें