फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़े से चींटा मारकर पासवान पिता-पुत्र बचा लाए राज्यसभा सीट

Sat, 22 Dec 2018 05:03 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राम विलास पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

हथौड़े से चींटा मारकर राम विलास पासवान और पुत्र चिराग पासवान असम से राज्यसभा सीट सुरक्षित कर लाए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सर्राफ के अनुसार पहले भाजपा राज्यसभा सीट पर राजी हो गई थी। लेकिन बाद में भ्रम बनाने लगी थी। अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह फिर पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान को राज्यसभा सीट देने पर राजी हो गए हैं। 

विज्ञापन


अब भाजपा, जद(यू) और लोजपा इस पर सहमत है कि लोजपा को बिहार से (5+1+1) पांच लोकसभा सीट, एक उत्तर प्रदेश से लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट दी जाए। इसकी घोषणा रविवार को होने की उम्मीद है। संजय का कहना है कि राम विलास पासवान और चिराग पासवान दोनों नए फार्मूले पर सहमत हैं। लोक जनशक्ति पार्टी को उसके प्रभाव वाली पांच लोकसभा और एक राज्यसभा मिलने का आश्वासन मिल चुका है।

विज्ञापन

लोजपा ने क्या खोया और क्या पाया

लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं का कहना है कि हमने कुछ नहीं खोया, बल्कि तीन-चार दिन तक चले दबाव के दौर में लोजपा ने अपनी बात मनवाई है। भाजपा राम विलास पासवान को राज्यसभा में भेजने पर राजी हो गई है। संजय सर्राफ का कहना है कि इन तीन चार दिनों में राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की अलग इमेज बनी है। चिराग भाजपा से अपनी बात मनवाने में सफल रहे और इसका संदेश पूरे देश में गया है। 

संजय का कहना है कि लोकसभा में 2014 में हमारे छह सांसद जीतकर आए थे। हमारी यह स्थिति बनी है। पांच बिहार की और एक उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट पर लोजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। एक सीट लोजपा को राज्य सभा की मिल रही है। लोजपा नेताओं का कहना है कि फिलहाल अभी हम एनडीए का हिस्सा हैं, लेकिन आने वाले समय के बारे में कुछ नहीं कह सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें