भूमि पूजन से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है। नई तस्वीर में वे भगवा चोला पहने हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को अपनी तस्वीर बदली और लिखा, 'श्रीराम के हनुमान करो कल्याण।' इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को भोपाल स्थित अपने आवास में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
दिग्विजय ने भूमि पूजन के समय पर उठाए सवाल
दिग्विजय ने कहा था कि पांच अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास का मुहुर्त अशुभ है। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?'
उन्होंने आगे ट्वीट किया था मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं पांच अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।