फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: अमित शाह बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, नए युग की हुई शुरुआत

Wed, 05 Aug 2020 03:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी। इसके बाद अब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से वे नहीं जा पाए। उन्होंने ट्वीट करके देशवासियों को बधाई दी और कहा कि एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर का भूमि पूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान दिया है।

विज्ञापन

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है।'


उन्होंने कहा, 'अयोध्याजी में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। आज पीएम नरेंद्र मोदी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की आधारशिला, पढ़ें उनके भाषण की मुख्य बातें

गृह मंत्री ने कहा, 'प्रभु श्री राम जी के आदर्श एवं विचार भारतवर्ष की आत्मा में बसते हैं। उनका चरित्र एवं जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। राम मंदिर निर्माण से यह पुण्यभूमि अयोध्याजी पुनः विश्व में अपने पूर्ण वैभव के साथ जग उठेगी। धर्म और विकास के समन्वय से रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।'

केंद्रीय मंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'इस भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है। इस अविस्मरणीय दिन पर सभी भारतवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी सरकार भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी।'
विज्ञापन

 

उन्होंने तपस्वियों को नमन करते हुए कहा, 'प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण असंख्य नाम-अनाम रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज के दिन मैं उन सभी तपस्वियों को नमन करता हूं जिन्होंने इतने वर्षों तक सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के लिए संघर्ष किया। जय श्री राम!'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें