फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम मंदिर वहीं बनाएंगे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार'

Thu, 23 Feb 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में चुनाव से पहले राम मंदिर के मुद्दे पर एक बार फिर से सियायत तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद ने इस मुद्दे को फिर से उठाते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के अयोध्या इकाई के अध्यक्ष, सुदर्शन महाराज ने कहा, 'राम मंदिर सिर्फ चार महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। हम निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।' बता दें कि अयोध्या में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2010 में रामजन्मभूमि पर फैसला सुनाते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय का जन्मभूमि पर अधिकार माना। हाईकोर्ट के इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया था।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद सालों से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के साथ अयोध्या में बाबरी मजिस्द की जगह राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन करता रहा है। अयोध्या में बाबरी मजिस्द का निर्माण सन् 1528 में हुआ था जिसे हिंदू समुदाय की एक उग्र भीड़ ने 1992 में गिरा दिया था।
विज्ञापन

'राम मंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूरा'

राम मंदिर मु्द्दे के सियासत में प्रवेश के बाद से ही अयोध्या में हमेशा भाजपा जीतती रही है। 2012 जरूर अपवाद रहा है। इसबार भी भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में राम मंदिर के निर्माण के मुद्दे को शामिल किया है।

विश्व हिंदू परिषद का भरतपुर में बना राम मंदिर कार्यालय में सैकड़ो पिलर बने रखे हैं। इस कार्यालय में कई आकार में पत्थर और पिलर रखे है जिनका उपयोग भविष्य में राम मंदिर के निर्माण के समय लाया जाएगा। यह पत्थर यहां 1992 से ही जमा हो रहे हैं।

कार्यालय की देखरेख करने वाले स्वदेश सिंह ने कहा, 'इन पत्थरों को रामलला तक पहुंचाने में हमें सिर्फ दो दिन लगेंगे। राम मंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें