साइकिल चुनाव चिन्ह और समाजवादी पार्टी मिलने के बाद अखिलेश गुट की ओर से राम गोपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट (याचिका) दाखिल किया है। रामगोपाल ने अपील की है कि कोर्ट बिना अखिलेश गुट का पक्ष सुने कोई भी फैसला न सुनाए। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने सोमवार को साइकिल निशान और पार्टी का नाम अखिलेश के हवाले कर दिया।
पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को तगड़ा झटका देते हुए चुनाव आयोग ने अपने आदेश में माना कि संगठन के सदस्यों, सांसदों, विधायकों का संख्या बल अखिलेश के साथ है। वहीं, मुलायम ने इस संबंध में हलफनामा भी नहीं भेजा था।