फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: खराब स्वास्थ्य के कारण टली अमित शाह की रैलियां, दो दिन आगे बढ़ी तारीख

Sat, 19 Jan 2019 08:05 AM IST
Shani Mishra अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
सिलवासा में अमित शाह
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के स्वास्थ्य की वजह से पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रैलियों की तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को यहां बताया कि शाह की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से रैलियों की तारीख दो दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है ताकि वे इनमें हिस्सा ले सकें।

विज्ञापन


घोष ने बताया कि शाह अब 22 जनवरी को मालदा में पहली रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद 23 जनवरी को वे बीरभूम जिले के सिउड़ी और झाड़ग्राम जिले में दो अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। उसके अगले दिन यानी 24 जनवरी को शाह नदिया जिले के कृष्णनगर व दक्षिण 24-परगना के जयनगर में भी दो रैलियों को  संबोधित करेंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें