नरेंद्र मोदी की राखी बहन कमर मोहसिन शेख ने बृहस्पतिवार को सात लोक कल्याण मार्ग में जाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ रहने की दुआ की। राखी बांधने के बाद उन्होंने अपने पति द्वारा तैयार एक पेंटिंग भी पीएम मोदी को तोहफे में दी।
बता दें कि कमर मोहसिन पिछले 24 साल से पीएम मोदी को राखी बांधती आ रही हैं। उन्होने कहा कि मुझे हर साल एक बार अपने बड़े भाई को राखी बांधने का अवसर मिलता है। मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी होती है और मैं दुआ करती हूं कि अगले पांच साल उनके लिए इतने अच्छे हों कि पूरी दुनिया में उनके फैसलों का सम्मान हो। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी दुआ करती हूं।