फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे के मुरीद: झुनझुनवाला ने मोदी के लिए कहा था- इंडिया का टाइम आ गया, PM ने उन्हें 'वन एंड ओनली' बताया था

Sun, 14 Aug 2022 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते साल पांच अक्तूबर, 2021 को राकेश झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पीएम ने झुनझुनवाला के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि वन एंड ओनली राकेश झुनझुनवाला से मिलकर खुशी हुई।
विज्ञापन
पीएम मोदी और राकेश झुनझुनवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार के 'बिग बुल' और  भारत के वॉरेन बफेट के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुरीद थे। भारतीय बाजार को लेकर उनकी समझ से पीएम मोदी इतना प्रभावित थे कि उन्होंने झुनझुनवाला को 'वन एंड ओनली' तक कह दिया था। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते साल पांच अक्तूबर, 2021 को राकेश झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पीएम ने झुनझुनवाला के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि वन एंड ओनली राकेश झुनझुनवाला से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने कहा था कि वह भारत को लेकर अतिदृष्टिपूर्ण, आशावादी और बहुत बुलिश हैं। 
विज्ञापन


जब झुनझुनवाला ने कहा था- टाइम आ गया है
इसके बाद झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी जमकर तारीफ की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीति की सराहना करते हुए कहा था कि बाजार में कोई बादशाह नहीं होता है, लेकिन भारत का समय आ गया है। देश नए फेज में एंट्री कर रहा है। उन्होंने कहा था कि इस साल भारत की विकास दस 10 फीसदी के आसपास रहेगी। 

विज्ञापन

5000 रुपये से की थी निवेश की शुरुआत 
राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में से एक थे। वह जब कॉलेज में थे तभी से उन्होंने शेयर बाजार में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया। यहां से स्नातक होने के बाद ही उन्होंने शेयर मार्केट में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। झुनझुनवाला ने 1985 में 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की थी। सितंबर, 2018 तक यह निवेश बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गया था। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में झुनझुनवाला की नेटवर्थ 43.39 हजार करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें