फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यवर्द्धन का राहुल पर निशाना, आपको भारतीय सेना के बारे में कुछ नहीं पता

Mon, 11 Feb 2019 05:48 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rajyawardhan Singh Rathore
विज्ञापन

केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडिल से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक वीडियो शेयर करते हुए नसीहत दी है। राफेल सौदे पर राहुल गांधी के आरोपों के दौरान सेना के लिए प्रयोग किए गए शब्दों पर उन्होंने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन

 
उन्होंने वीडियो में कहा कि राहुल गांधी जी! आपको भारतीय सेना के बारे में कुछ नहीं पता। हम तो यहां संसद में हैं, लेकिन दिल्ली में बैठकर आप जो प्रेस कांफ्रेंस-प्रेस कांफ्रेंस खेलते हैं, उसमें आपने भारतीय सेना का और शहीदों का अपमान किया है। 

उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो दिखाते हुए कहा कि आपने(राहुल गांधी ने) यह कहा कि प्लेन क्रैश में सैनिक मर रहे हैं। यह आप शहीदों के लिए, सैनिकों के लिए बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपको सेलिब्रेटी और सैनिकों में फर्क तो पता ही होगा। फिर डिक्शनरी दिखाकर उन्होंने इसका फर्क समझाया। उनके ट्विटर एकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को सोमवार दोपहर बाद तक करीब सवा लाख लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें