फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली राज्यसभा की तस्वीर: उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिली 9 सीटें, अन्य राज्यों में रहा ये हाल

Sat, 24 Mar 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव
विज्ञापन

राज्यसभा की 59 सीटों पर हुए चुनाव ने उच्च सदन की तस्वीर को बहुत हद तक बदल दिया है। आंकड़ों के लिहाज से राजग ने कांग्रेस पर भारी बढ़त बना ली है, मगर इसके बावजूद यह गठबंधन बहुमत से फिलहाल बहुत दूर है। इस चुनाव में भाजपा को 15 अतिरिक्त सीटें हाथ लगी है। जबकि राजग के सदस्यों की संख्या 76 से बढ़ कर 92 हो गई है। हालांकि सीटों का यह आंकड़ा उच्च सदन में बहुमत से 31 सीटें कम है।

विज्ञापन


राज्यसभा में किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली


उत्तर प्रदेश: यहां बीजेपी को 9, सपा को एक सीट मिली। वहीं बसपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई
पश्चिम बंगाल: यहां टीएमसी को 3, कांग्रेस को 1 सीट मिली 
कर्नाटक: कांग्रेस के खाते में 3, बीजेपी के खाते में 1 सीट आई
तेलंगाना: राज्य की तीनों सीटें टीआरएस के खाते में गईं
झारखंड: बीजेपी को 1, कांग्रेस को 1 सीट मिली
छत्तीसगढ़: बीजेपी के हिस्से में आई 1 सीट
केरल: एलडीएफ को 1 सीट मिली 

कांग्रेस को नुकसान 

इस चुनाव से पहले ही सीटों के मामले में भाजपा से पिछड़ चुकी कांग्रेस और पीछे चली गई है। उच्च सदन में उसके उम्मीदवारों की संख्या 54 से घट कर 45 पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीजेपी की ताकत बढ़ी 

भाजपा और राजग कांग्रेस पर बढ़त बनाने के बावजूद बहुमत हासिल नहीं कर पाई, मगर उच्च सदन में पार्टी पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में आ गई है। पार्टी अन्नाद्रमुक सहित कुछ अन्य कांग्रेस विरोधी दलों को साध कर बिल पारित कराने जैसे कामकाज आसानी से निपटा सकेगी। इस दौरान उसके लिए कांग्रेस को किनारे करना भी अब पहले की तुलना में आसान हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें