फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा : एक घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित, दिवंगत सांसद मोहम्मद जॉन को सम्मान

Wed, 24 Mar 2021 10:44 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। एआईएडीएमके पार्टी के सांसद और सदन के आसीन सदस्य मोहम्मद जॉन के सम्मान के में सदन की कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित किया गया। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और कुशल सांसद बताया तथा कहा कि वह बहुत विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे।

विज्ञापन

 

बता दें कि अन्नाद्रमुक के सदस्य ए मोहम्मद जान का मंगलवार को निधन हो गया था। वह 72 वर्ष के थे। नायडू ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास किया। इतनी जल्दी उनका चले जाना बहुत दुखद है। उनके निधन से देश ने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है।

दिवंगत सदस्य के सम्मान में सदस्यों ने कुछ पलों का मौन रखा। इसके बाद सभापति नायडू ने सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। 1948 में तमिलनाडु के वेल्लूर जिले के रानीपेट में जन्मे मोहम्मद जान 2011-13 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता के मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग मामलों के मंत्री थे।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता मोहम्मद जान जुलाई, 2019 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वह तमिलनाडु वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्नाद्रमुक की अल्पसंख्यक शाखा के संयुक्त सचिव भी थे।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें