फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: पवार-सिंघवी समेत 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित; बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर चुनाव तय

Mon, 09 Mar 2026 11:57 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा चुनाव के दौरान सात राज्यों के 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी और रामदास आठवले जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। वहीं बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर चुनाव होना तय है। संभावित क्रॉस वोटिंग को देखते हुए भाजपा ने इन राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव के बीच सोमवार को कई बड़े राजनीतिक नेताओं का निर्विरोध चुना जाना देश की राजनीति में अहम घटनाक्रम बनकर सामने आया। दस राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले के ही निर्वाचित हो गए। इनमें एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

 
निर्विरोध निर्वाचित होने वाले नेताओं में विभिन्न दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा।

किन राज्यों में नेता निर्विरोध चुने गए?
महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कई उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। महाराष्ट्र से शरद पवार और रामदास आठवले के साथ भाजपा के विनोद तावड़े सहित कई नेताओं को बिना मुकाबले के जीत मिली। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन

असम से किन नेताओं को मिली जीत?
असम से भाजपा के जोगेन मोहन और तेरोस गोवाला तथा भाजपा समर्थित यूपीपीएल के प्रमोद बोरो निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन तीनों नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये नेता राज्यसभा में असम के लोगों के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

बाकी राज्यों में चुनाव क्यों होगा?
बिहार, ओडिशा और हरियाणा में अतिरिक्त उम्मीदवारों के कारण मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में सीटों से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं, इसलिए मतदान कराया जाएगा। इन चुनावों में क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखते हुए सभी दल सतर्क नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने पर्यवेक्षक क्यों नियुक्त किए?
भाजपा ने इन तीन राज्यों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बिहार में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और ओडिशा में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को पर्यवेक्षक बनाया गया है।


अन्य वीडियो-


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें