गुजरात में कल होने वाला राज्यसभा चुनाव सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। भाजपा द्वारा गुजरात से उच्च सदन के लिये पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को उतारने और कांग्रेस की तरफ से मैदान में अहमद पटेल के खड़े होने से यहां चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इस चुनावी जंग ने सियासी सरगर्मियां काफी बढ़ा दी हैं।
अहमद पटेल की हार तय, BJP ही जीतेगी तीनों सीट: CM रूपानी
यह जंग नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि के संदर्भ में शुरू हुई है जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकरसिंह वाघेला का विद्रोह, आधा दर्जन पाटी विधायकों का इस्तीफा और 44 विधायकों को भाजपा के कथित तौर पर “अपने पाले में करने के” प्रयासों से सुरक्षित रखने के लिए बेंगलुरु स्थानांतरित करने जैसी घटनायें शामिल हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव पटेल को जीतने के लिए 45 मत चाहिए। उनकी पार्टी के पास वर्तमान में 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जो बेंगलुरु के समीप एक रिसॉर्ट में एक हफ्ते तक ठहरने के बाद लौटे हैं। इनमें से कोई भी अगर क्रॉस वोटिंग नहीं करता है या ‘उपयुक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) विकल्प का प्रयोग नहीं करता है, उस स्थिति में भी कांग्रेस को पटेल की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त मत की जरूरत होगी।
बेंगलुरू से लौटे विधायकं को आणंद जिले के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। इस बीच अहमद पटेल ने कहा है कि वो खुद सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे।
Will hold meeting with all our Gujarat MLAs individually: Ahmed Patel, Congress pic.twitter.com/G6yth28VXf
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
अहमद पटेल ने कहा कि उन्हें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। वो उन्हें ही वोट करेंगे।
I have total confidence in my MLAs: Congress Leader Ahmed Patel in Anand, Gujarat pic.twitter.com/OjNB3UiSIr
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
वहीं, बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि गुजरात कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। बीजेपी इस तरफ सही तरह से कदम बढ़ा रही है। गुजरात की तीनों राज्यसभी सीटों पर बीजेपी जीतेगी।
We are moving towards a Congress free Gujarat. All 3 candidates of BJP will win tomorrow: Bhupender Yadav, BJP MP pic.twitter.com/c0JJWBDDld— ANI (@ANI_news) August 7, 2017