फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा को एक सीट ज्यादा मिलना कोई बड़ी जीत नहीं, राउत बोले- हमें पता है कौन कर रहा था हॉर्स ट्रेडिंग

Sat, 11 Jun 2022 01:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राउत ने कहा कि हमारा एक वोट रद्द करने की जरूरत नहीं थी। हमने भाजपा के दो वोटों पर आपत्ति ली थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र से भाजपा को राज्यसभा की एक सीट ज्यादा मिलने पर कहा है कि यह कोई जीत नहीं है। हमें पता है कि इन चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) कौन कर रहा था?

राउत ने कहा कि हमारा एक वोट रद्द करने की जरूरत नहीं थी। हमने भाजपा के दो वोटों पर आपत्ति ली थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में शिवसेना को दो, राकांपा दो व कांग्रेस को एक सीट मिलेगी। 

बता दें, शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन में शामिल तीनों दलों को एक-एक सीट मिली, जबकि भाजपा ने अकेले तीन सीट जीत ली हैं। राकांपा नेता शरद पवार ने इसे चमत्कार बताते हुए परोक्ष रूप से पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को श्रेय दिया है।  

विज्ञापन


जीत के बाद प्रफुल्ल पटेल बोले-हमारे पास 200 सीटें होतीं तो नतीजा और होता
राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार 200 सीटों के साथ सत्ता में नहीं आई। चुनाव बाद गठबंधन के साथ सरकार बनी थी। हमारी संख्या आधे से ज्यादा जरूर है, लेकिन 200 विधायक नहीं हैं, नहीं तो यहां भी यही नतीजा होता। उन्होंने कहा कि कुछ अपवादों को छोड़कर, उम्मीदवार पार्टी की ताकत के आधार पर (राज्यसभा चुनावों में) जीतते हैं। यह स्वाभाविक है कि किसी राज्य की विधानसभा में बहुमत वाली पार्टी के पास राज्यसभा में अधिक जीतने वाले उम्मीदवार होंगे। कर्नाटक में भाजपा की सरकार, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार उदाहरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें