फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: 8 मंत्रियों को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, जावड़ेकर का नाम भी पहली सूची में जुड़ा

Thu, 08 Mar 2018 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा - फोटो : SELF
विज्ञापन
23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में सभी आठ मंत्रियों के नाम शामिल हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात के बजाय उत्तर प्रदेश से, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर महाराष्ट्र से, थावर चंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से, मनसुख भाई मंडाविया और पुरुषोत्तम रुपाला गुजरात से, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से, रविशंकर प्रसाद को बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन


उधर, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से नरेश अग्रवाल की जगह जया बच्चन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की जारी सूची के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न करने के कारण पार्टी को तीन में से दो सीटें ही मिलेंगी। यही कारण है कि इस बार नेतृत्व ने जेटली को गुजरात की जगह उत्तर प्रदेश से मैदान में उतारा है। 

हरियाणा प्रदेश इकाई ने राज्यसभा के लिए पिछड़े वर्ग से रामचंद्र जांगड़ा का नाम सुझाया है। इस चुनाव में भाजपा को चार मनोनीत सदस्यों समेत करीब 30 सीटें हासिल होंगी। इनमें सर्वाधिक 8 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। पार्टी ने यहां नौवीं सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी, मगर इसी बीच सपा-बसपा के बीच तालमेल के कारण पार्टी को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने जो सूची जारी की थी उसमें सिर्फ आठ लोगों ने नाम थे। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का नाम उसमें शामिल नहीं था। लेकिन बाद में जारी की गई दूसरी सूची में जावड़ेकर का नाम शामिल किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें