मानसून सत्र से पहले 4 मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। ऐसे में जीत के लिए 122 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। राज्य सभा में अभी सदस्यों की कुल संख्या 245 है। अगर सभी सांसदों ने मतदान किया तो जीत के लिए कम से कम 122 सांसदों की ज़रूरत होगी। एनडीए के पास 108 सांसदों के समर्थन का दावा है। इनमें बीजेपी के 69, एआईएडीएमके के 13, जेडीयु के 6, शिवसेना और अकाली दल के 3-3 सांसदों के अलावा 6 निर्दलीय और 3 नामांकित सांसद शामिल हैं।
वहीं यूपीए के प्रबंधक 114 सांसदों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के 51, सपा और टीएमसी के 13-13, टीडीपी के 6, आरजेडी के 5 जबकि बसपा, डीएमके और एनसीपी के 4-4 सांसद शामिल हैं। ऐसे में दोनों पक्षों की नज़र बीजेडी, टीआरएस, वाइएसआर कांग्रेस और पीडीपी पर है जिनका रुख अभी साफ नहीं है।