फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से भी प्रियंका को राज्यसभा भेजने की पेशकश, कांग्रेस नेताओं ने शुरू की जोड़तोड़

Sat, 22 Feb 2020 12:49 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अप्रैल में कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश से कुल आठ सीटें खाली हो रही हैं। इन पर पांच से छह नेताओं को राज्यसभा भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में पहुंचने के लिए कांग्रेस नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। अप्रैल में कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश से कुल आठ सीटें खाली हो रही हैं। इन पर पांच से छह नेताओं को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान ने भी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने की पेशकश की है। हालांकि प्रियंका के करीबियों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश पर ही फोकस रखना चाहती हैं।

राजस्थान और मध्यप्रदेश से तीन-तीन और छत्तीसगढ़ से दो सीटों पर चुनाव होने हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक छत्तीसगढ़ की दोनों सीटें जीतने की पूरी संभावना है जबकि एक साथ चुनाव कराए जाने की स्थिति में राजस्थान और मध्यप्रदेश से दो-दो सीट जीतना पक्का है। विधायकों के प्राथमिकता के आधार पर वोटिंग से नफा-नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


जिन नेताओं को राज्यसभा भेजा जाना है उनमें महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल हैं जो लोकसभा का चुनाव नहीं लड़े थे। वहीं, लोकसभा चुनाव हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस कोशिश में हैं।

पार्टी के सभी पदों का छोड़ने वाले सिंधिया मध्य प्रदेश में सक्रियता बनाए हैं। मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह का नाम है लिहाजा उनकी कोशिश भी अपनी सीट बरकरार रखने की होगी।

राजस्थान से रिटायर होने वाले तीनों सदस्य भाजपा के श्रीराम नारायण, विजय गोयल और नारायण लाल पंचारिया हैं। राजस्थान से कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीत सकते हैं। बिहार और दिल्ली के कार्यकारी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी राज्यसभा जाने नेताओं की सूची में हैं। झारखंड में पार्टी को जिताने वाले आरपीएन सिंह को राज्यसभा सीट का पुरस्कार मिल सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें