फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में किसानों के विरोध पर आज नहीं कल होगी चर्चा, विपक्ष की नारेबाजी के चलते कार्यवाही दोबारा स्थगित

Tue, 02 Feb 2021 09:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
M Venkaiah Naidu - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय बजट पेश होने के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते किसानों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने किसान विरोधी काले कानून वापस लेने के लिए नारेबाजी की। इससे पहले कई विपक्षी पार्टियों ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग के लिए नोटिस दिया था, लेकिन राज्यसभा अध्यक्ष की तरफ से आज चर्चा के लिए इनकार कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी दल सदन से वॉकआउट कर गए और शन्यू काल शुरू हो गया। प्रश्नकाल के दौरान किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष के जबरदस्त हंगामें के बाद राज्यसभा की कार्यवाही  10.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके बाद फिर से शुरू हुई कार्यवाही विपक्ष की नारेबाजी के चलते दोबारा स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन



राज्यसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा हुई थी। यह गलत धारणा बन रही है कि कृषि कानूनों पर सदन में कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मतदान के संबंध में लोगों के अपने तर्क हो सकते हैं, लेकिन हर पार्टी ने हिस्सा लिया था और अपने सुझाव दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहें आपके सामने चर्चा का रिकॉर्ड रखा जा सकता है। 

 
अभिभाषण पर कल होगी चर्चा 
सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन का जिक्र किया था। मैं आज से चर्चा शुरू करना चाहता था, लेकिन मुझे बताया गया कि परंपरा के हिसाब से पहले चर्चा लोकसभा में शुरू होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं।
विज्ञापन

 
 प्रश्नकाल के दौरान किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष के जबरदस्त हंगामें के बाद राज्यसभा की कार्यवाही  10.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके बाद फिर से शुरू हुई कार्यवाही विपक्ष की नारेबाजी के चलते दोबारा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें