केंद्र सरकार ने रजनीश कुमार को देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 7 अक्टूबर से तीन साल की अवधि के लिए कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
The Appointments Committee of the Cabinet (ACC) appoints Rajnish Kumar as State Bank of India (SBI) Chairman for a period of three years.
— ANI (@ANI) October 4, 2017
कुमार अभी SBI में ही मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने 1980 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी। वह इसके कई डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं।
एसबीआई की मौजूदा चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य का कार्यकाल इसी हफ्ते खत्म हो रहा है।