साउथ सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं। ये अटकलें उनकी ओर से अपने फैन्स को दिए जा रहे बयानों से साफ हो रहा है। दरअसल, फैन्स से बातचीत के दौरान रजनीकांत ने जिस तरह की बाते उठाई और उनका जवाब दिया, इससे लग रहा है कि वे राजनीति में आने का जल्द ही ऐलान कर देंगे। राजनीति में उनकी एंट्री पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने खुशी जताते हुए कहा कि वो एक अच्छे इंसान हैं और यदि वो पॉलिटिक्स में आते हैं, तो उनका स्वागत है।
He (Rajinikanth) is a very good person, we welcome his entry in politics: O. Panneerselvam pic.twitter.com/giCARb2AEu— ANI (@ANI_news) May 19, 2017
रजनीकांत ने कोडंबक्कम में कहा कि सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत है और इसे लोगों के दिमाग तक पहुंचाना होगा। बदलाव आने के बाद देश अपनी सही राह को पकड़ पाएगा। रजनीकांत ने बड़ी राजनीतिक पार्टियों पर भी हमला बोला और कहा कि देश के पास नेशनल पार्टियां और सीनियर नेता हैं। इसके बावजूद सिस्टम की हालत बिगड़ी हुई है और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है।
There are senior people in politics, there are national parties,but what do we do when system is bad,democracy has deteriorated: Rajinikanth pic.twitter.com/WqnB8nBSL5
— ANI (@ANI_news) May 19, 2017
रजनीकांत ने कहा कि आप लोगों की तरह मेरे ऊपर भी जिम्मेदारियां है, लेकिन जब अचानक हमले का हाल होगा, हम सब एक होंगे। बता दें कि जयललिता की तरह रजनीकांत एक ऐसी शख्सियत हैं, जो तमिलनाडु की जनता की कथित तौर पर पहली पसंद हैं। डीएमके के सुप्रीमो करुणानिधि के ऊपर कानूनी शिकंजा के बाद उनके पार्टी में आने पर जोर दिया जा रहा है।
The system needs to be changed, a change has to brought in the minds of people, than only the country will come on right path: Rajinikanth pic.twitter.com/apoegh9Ilc
— ANI (@ANI_news) May 19, 2017
1996 में डीएमके-टीएमसी गठबंधन की बड़ी जीत के पीछे रजनीकांत का ही बड़ा बयान था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे जयललिता को वोट न दें। इसके बाद इतिहास में दर्ज हुआ कि रजनीकांत ही हैं, जो जयललिता को टक्कर दे सकते हैं।
#WATCH: Rajinikanth says "I have responsibilities and works, same with you, let's do it, but when the ultimate war comes, we all will see". pic.twitter.com/3t4tzrBkDt
— ANI (@ANI_news) May 19, 2017