फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर राजनीति में आया तो गलत लोगों को खुद से जुड़ने नहीं दूंगा: रजनीकांत

Mon, 15 May 2017 10:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
प्रशंसकों को संबोधित करते रजनीकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन
दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। आठ सालों के बाद उनके फैंस को अपने चहेते हीरो से मिलने का मौका मिला है। रजनीकांत चेन्नई में अपने फैन्स को संबोधित कर रहे हैं। 
विज्ञापन

  #WATCH Actor Rajinikanth addresses his fans in Chennai https://t.co/r4XwzLP5kM — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

चेन्नई में उन्होंने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा 21 साल पहले राजनीतिक गठबंधन का समर्थन करते हुए मैंने गलती की थी। ये एक राजनीतिक दुर्घटना थी। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं तो गलत लोगों को खुद से जुड़ने का मौका नहीं दूंगा। मैं उन्हें खुद से दूर रखूंगा। 

बता दें रजनीकांत पिछले महीने ही अपने फैंस से मिलने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से उसे कैंसिल कर दिया गया था। जिसपर उनके विरोधियों ने कहना शुरू कर दिया था कि वह डर गए हैं। रजनीकांत ने इसका भी करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि मैं जो भी फैसला लेता हूं, सोच समझ कर लेता हूं।
विज्ञापन


रजनीकांत आखिरी बार अपने फैंस से शिवाजी की रिलीज के वक्त आठ साल पहले मिले थे। उनके एक फैन क्लब के अनुसार, 'हर सप्ताह रजनीकांत अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते थे। वो किसी मेले की तरह होता था।' 

इस मौके पर उनके साथ फिल्म निर्देशक एसपी मुथुराम भी मौजूद थे। इस फैन मीट के लिए 17 जिलों से रजनीकांत के फैंस को आमंत्रण दिया गया था। हर एक जिले से 200-250 फैंस को पास दिया गया था। एक दिन में कम से कम तीन से चार जिले कवर करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें